रेलवे पुलिस के उपाधीक्षक अनुपम मजूमदार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर NJP स्टेशन पर छापेमारी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास भारत में प्रवेश या यहां रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है।
अधिकारी के मुताबिक, दोनों से पूछताछ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भारत में प्रवेश करने और केरल जाने के उद्देश्य का पता लगाया जा सके।