कोलकाता

लादेन को ढूंढने वाला कुत्ता कोलकाता में इस मिशन पर

-इस नस्ल के श्वान ने अपनी चतुराई का लोहा मनवाया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 4:04 PM IST
लादेन को ढूढने वाला कुत्ता अब कोलकाता पुलिस में
लादेन को ढूढने वाला कुत्ता अब कोलकाता पुलिस में


कोलकाता(Kolkata)
बेल्जियम के मालिंसो नस्ल के श्वान को कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के डॉग स्वावयड में शामिल किया जाएगा। इस नस्ल के श्वान अमरीकी नौसेना के विशेष बल सील के हिस्सा हैं। जिसने पाकिस्तान के एबटाबादा में बिन लादेने के ठिकाने को सूंघकर पता लगा लिया था। अमेरीकी सील टीम को मालिंसो ने आसोमा बिन लादेन को ट्रैक करने मेंं मदद की थी।
कोलकाता पुलिस के हवाले से जानकारी मिली है कि मालिंसो को कोलकाता पुलिस अपने लड़ाकू बल डॉगब्रीड में शामिल करेगी। कोलकाता पुलिस आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए अपने विशेष डॉग स्क्वायड में इस नस्ल के श्वान को शामिल करेगी। इस नस्ल के डॉग ने आतंकवादियों से निपटने में अपनी क्षमता (जो दुनिया भर में कई घटनाओं में साबित हो चुका है) और चतुराई का लोहा मनवाया है।

राज्य सचिवालय नवन्ना की ओर से बताया गया है कि हमला करने वाले श्वानों की एक नई टीम बनाई जा रही है। राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले इसकी योजना बनाई थी। गृह मंत्रालय से इसकी अनुमति मिल गई है। बेल्जियम नस्ल के श्वानों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में इस नस्ल के श्वान काफी प्रभावशाली साबित होंगे।
मालूम हो कि कोलकाता पुलिस के पास पहले से डॉग स्क्वायड है। डॉग स्क्वाड में फिलहाल 35 नस्लों के श्वान हैं। इसमें लैब्राडोर, डोबरमैन, जर्मन शेफर्ड, बिगल रोटविलर और गोल्डल रिटरीवर आदि प्रमुख है। कोलकाता पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि डॉग स्क्वायड के 10 जर्मन शेफर्ड श्वान और 2 लैब्रोडरों को विशेष प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद के केनेल डॉग स्क्वायड में भेजा गया है।

Updated on:
14 Feb 2020, 4:04 PM IST
Published on: