कोलकाता

Communal violence: साम्प्रदायिक ध्रूवीकरण को रोकने में तृणमूल नाकाम- येचुरी

कहा, ममता के शासन में हुए 49 साम्प्रदायिक दंगे

less than 1 minute read
साम्प्रदायिक ध्रूवीकरण को रोकने में तृणमूल नाकाम- येचुरी

पश्चिम बंगाल में तेजी से हुए आरएसएस का विस्तार
कोलकाता
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ममता बनर्जी के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में साम्प्रदायिक ध्रूवीकरण रोकने में नाकाम करार दिया। उन्होंने राज्य में 49 साम्प्रदायिक दंगे होने और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) की शाखाएं बढऩे का दावा भी किया।
सीताराम येचुरी ने कोलकाता में कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में साम्प्रदायिक घ्रूवीकरण को रोकने और स्थिति सामान्य बनाए रखने में नाकाम रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य में 49 साम्प्रदायिक दंगे हुए हैं और तृणमूल कांग्रेस और उनकी सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाने में नाकाम रही है।

सीताराम येचुरी ने कहा कि यह साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में भाजपा साम्प्रदायिक ध्रूवीकरण का जवाब नहीं दे पा रही है। राज्य सरकार और प्रशासन क्या कर रहा है। वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य क्यों नहीं कर पा रही है। तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल में आरएसएस के शाखाओं की संख्या बढ़ी है।

Published on:
24 Jul 2019 06:29 pm
Also Read
View All