कोलकाता

आधार कार्ड: सीएम ने गृह सचिव को दिया केंद्र को पत्र लिखने का निर्देश

पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड को लेकर असंख्य शिकायतों से चिंतित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीरता दिखाई है।
2 min read
kolkata west bengal
आधार कार्ड: सीएम ने गृह सचिव को दिया केंद्र को पत्र लिखने का निर्देश

आधार कार्ड: सीएम ने गृह सचिव को दिया केंद्र को पत्र लिखने का निर्देश

-कहा, निकायों को मिले आधार बनवाने का दायित्व

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड को लेकर असंख्य शिकायतों से चिंतित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने इस संदर्भ में केंद्र सरकार को शीघ्र पत्र लिखने का निर्देश राज्य के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को दिया है। राज्य सरकार चाहती है कि आधार बनवाने का दायित्व नगर निगम और स्थानीय निकायों को मिले। उल्लेखनीय है कि आधार को लेकर आमलोगों से लेकर राज्य के मंत्री तक ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। सचिवालय नवान्न में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में आधार को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

समस्याएं हैं-

एक तरफ आधार के लिए समस्याएं हैं वहीं बने हुए आधार में कई त्रुटियां भी सामने आई हैं। संशोधन कराने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीनीस्तर पर लोगों को हो रही परेशानियों की शिकायत खुद कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की है।

लोगों की परेशानी-

आधार कार्ड के लिए लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहा। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उन्होंने गृह सचिव भट्टाचार्य को इस संदर्भ पत्र लिखने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि राज्य में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी।

सरकार के साथ अनुबंध समाप्त

आधार के लिए नियुक्त निजी एजेंसियों का सरकार के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है। फलस्वरूप आधार का काम फिलहाल स्थगित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह सचिव भट्टाचार्य केंद्र को पत्र के माध्यम से यह अनुरोध करेंगे कि निजी एजेंसियों के बदले नगर निगम और स्थानीय निकायों को यह दायित्व सौंपा जाए। इसके लिए निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

Published on:
04 Jun 2018 11:29 pm
Also Read
View All
RG Kar Case: आरजी कर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर हमला, पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने फेंके अंडे

‘नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद पर भड़क उठी बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल, जानें पूरा मामला

बंगाल में लाउडस्पीकर हटाने पर बवाल, 4 हजार मस्जिदों से हटे स्पीकर, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बंगाल भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी तोड़ने का मामला, 6 साल पुराना केस फिर खुला, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक और नई शिकायत

नेताजी पर विवादित बयान से बंगाल भाजपा में सियासी घमासान, BJP सांसद अनंत महाराज से सरकार ने छीना ‘बंग विभूषण