कोलकाता

West Bengal Assembly Elections 2021: बूथ पर गए तृणमूल प्रत्याशी पर लाठी- डंडों से हमला, आरोप लग रहे हैं भाजपा समर्थकों पर

एक बूथ पर नजीमूल करीम को लात-घुसा और लाठी-डंडे से पीटा गया है। करीम के साथ उनकी पार्टी के एजेन्ट को भी मारापीटा गया है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 12:36 PM IST
Feature image

कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) के तीसरे चरण का मतदान (Phase-3 Voting) जारी है। इसबीच हुगली जिले के खानाकुल के तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी नजीमूल करीम पर हमला की खबर सामने आई है। एक बूथ पर नजीमूल करीम को लात-घुसा और लाठी-डंडे से पीटा गया है। करीम के साथ उनकी पार्टी के एजेन्ट को भी मारापीटा गया है। आरोप भाजपा के समर्थकों पर है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केन्द्रीय बल के जवानों की तैनाती की गई है।
जिले के आरामबाग इलाके में भाजपा के एख कार्यकर्ता की मां की हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने सोमवार देर रात उसके घर पर हमला किया था जिसमें उसकी मां की मौत हो गयी है।

-----

इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
दक्षिण 24 परगना जिले की बसंती, कुलतली, रायदिघी, मन्दिरबाजार, बारूईपुरर, जयनगर, कैनिंग पूर्व, कैनिंग पश्चिम, बारूईपुर पूर्व, बारूईपुर पश्चिम, फलता, मगराहाट पूर्व, मगराहाट पश्चिम, डायमंडहार्बर, सतगछिया, विष्णुपुर, हावड़ा जिले की उलूबेड़िया उत्तर, उलूबेड़िया दक्षिण, श्यामपुर, बाग़नान, आमता, उदयनारायणपुर, जगतबल्लभपुर तथा हुगली जिले जंगीपड़ा, हरिपाल, धनियाखाली, तारकेश्वर, पुरसुरा, आरामबाग़, गोघाट और खानाकुल सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
----
205 उम्मीदवार मैदान में
तीसरे चरण की कुल 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। महिला उम्मीदवारों की भागीदारी 6 प्रतिशत है। 21 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और 26 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Updated on:
6 Apr 2021, 12:36 PM IST
Published on: