कोलकाता

बंगाल में फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

रक्तरंजित राजनीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक बार फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि उसकी गोली मार कर हत्या की गई है।

less than 1 minute read
Oct 27, 2020
बंगाल में फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
बंगाल में फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा बढ़ रही है। ताजा मामला सोमवार की रात उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले का है। जहां एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप सामने आया है। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगाया है। जिससे तृणमूल ने इंकार करते हुए वारदात को भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा बताया है।
मिली सूचना के मुताबिक मृतक का नाम रूहिदास विश्वास (४५) है। सोमवार की रात विजयादशमी के अवसर पर कूचबिहार जिले के सिताई स्थित उसके घर में अनुष्ठान आयोजित किया गया था। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर परिजनों ने उसे रक्तरंजित हालत में पाया। उसके शरीर पर गोली मारे जाने के घाव थे। घायल हालत में उसे दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस आश्रित समाजकंटकों पर लगाया है जबकि तृणमूल ने मामले को भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा बताया है।

-------
सोमवार को मिला था भाजपा कार्यकर्ता का शव
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन इलाके में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता बच्चू बेरा का फंदे से झूलता हुआ शव मिला था। भाजपा ने इसे राजनीतिक हत्या बताते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। वहीं, तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

Published on:
27 Oct 2020 01:45 pm