कोलकाता

WEST BENGAL METRO-फूलबागान से सियालदह मेट्रो मार्च से

समीक्षा बैठक में फैसला, जोका से तारातल्ला तक काम पूरा,माझेरहाट तक अभी लगेगा समय
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2022, 1:45 AM IST
WEST BENGAL METRO-फूलबागान से सियालदह मेट्रो मार्च से
WEST BENGAL METRO-फूलबागान से सियालदह मेट्रो मार्च से

BENGAL METRO-कोलकाता। अगर सब कुछ ठीक -ठाक रहा तो फूलबागान से सियालदह मेट्रो मार्च में पटरी पर दौड़ेगी। मेट्रो रेल समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया । जोका से तारातल्ला तक मेट्रो का काम पूरा हो गया जबकि माझेरहाट तक अभी कुछ समय और लगेगा। मेट्रो रेलसूत्रों ने बुधवार को बताया कि फूलबगान से सियालदह तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा मार्च में शुरू की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक माझेरहाट से एस्प्लानेड तक मेट्रो मार्ग पर कई जटिलताएं थीं। जो मुख्य रूप से जल निकासी और पानी की पाइपलाइनों के कारण पैदा हुई। इस मसले पर मेट्रो अधिकारियों की 18 फरवरी को नगर पालिका के साथ बैठक होगी।पिछले महीने अग्निसुरक्षा मंजूरी को मूर्त रूप दिया गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि सेक्टर ५ से सियालदह तक मेट्रो सफर अब बस कुछ समय की बात है। कोलकाता मेट्रो रेल कारपोरेशन (केएमआरसी) की ओर से ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के तहत सियालदह तक मेट्रो का ट्रॉयल पहले से ही किया जा रहा।
सियालदह तक मेट्रो ट्रायल रन 31 जुलाई को हुआ था।

यात्रियों की संख्या बढ़ेगी

सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी काम पूरा होने के बाद सियालदह स्टेशन जल्द खुलेगा। इसे लेकर पहले ही मेट्रो जीएम मनोज जोशी ने स्वयं सियालदह मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर जानकारी ले ली थी। साल्टलेक सेक्टर 5 से फूबागान तक मेट्रो अब करीब ७ किलोमीटर चल रही है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यह मार्ग ज्यादा लाभदायक नहीं है पर सियालदह में मेट्रो शुरू होने पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।

रेल सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी का इंतजार

अब रेल सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी का इंतजार है। फिर पहली बार सियालदह से मेट्रो चलेगी। वहीं बउबाजार में मकान तोड़े जाने के बाद भी उस हिस्से का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उस हिस्से का काम पूरा होने पर ही धर्मतल्ला को सियालदह से भूमिगत मार्ग करना संभव है। उसके बाद सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक पूरे रूट पर ट्रेनें चलाना संभव होगा।

Published on: