कोंडागांव

CG Breaking: बस्तर फाइटर के जवान ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, आखिर क्या थी वजह?

CG Breaking: कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान ने अपने घर पर ही पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या। हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव गया था, वहीं उसने खुद को गोली मारी है।

less than 1 minute read

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान ने अपने घर पर ही पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरिलाल नाग पिता लक्खू राम नाग मूलतः उरंदाबेड़ा थाना इलाके के बारदा का निवासी था जो धनोरा थाने में पदस्थ था। और वह रोजाना की तरह ही धनोरा थाने से सूचना संकलन के लिए अन्य जवानों के साथ गया हुआ था।

CG Breaking: पिस्टल से खुद को मारी गोली

जब वापसी के दौरान उसने अपने अन्य सहकर्मियों से यह कहते हुए अपने घर चला गया कि, उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है, लेकिन जब वह थाने वापस नहीं लौटा तब यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है मृतक जवान पिछले छह माह से वह धनोरा थाने में पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुटी हुई है।

छुट्टी पर गांव गया था जवान

बताया जा रहा है कि, जवान हरीलाल नागकी धनोरा थाने में पोस्टिंग थी। वह फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव का रहने वाला था। हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव गया था, वहीं उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर