कोंडागांव

Bastar Crime News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया इंदौर फिर, कर दिया बड़ा कांड, पीड़िता ने खुद बताई सारी बात

Bastar Crime News: महिला संबंधित अपराध में पुलिस तत्काल फैसले ले रही हो। नाबालिग बालिका का अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2024, 7:50 AM IST
Bastar Crime News

Bastar Crime News: महिला संबंधित अपराध के मामलों पर आरोपीगणो के तत्काल गिरफ्तार करने के जारी निर्देश पर कोण्डागांव पुलिस ने, नाबालिग बालिका का अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रार्थी द्वारा 1 फरवरी को थाना (Bastar Crime News) आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कही ले गया है।

जिसपर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलास किया जा रहा था, इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ की अजय ठाकुर के द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर इन्दौर लेकर गया है। जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना (Bastar Crime News) कोंडागांव पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर इंदौर टीम रवाना किया गया। जहाँ पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अजय ठाकुर पिता कलीराम ठाकुर, जिला खण्डवा के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Updated on:
18 Jun 2024, 7:50 AM IST
Published on: