कोंडागांव

भाजपा व कांग्रेसी सदस्य एकमत, इस सियासी दंगल के बीच अध्यक्ष की छिन सकती है कुर्सी

वर्तमान अध्यक्ष के विरोध में सदस्य एकमत होकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की ओर बढ़ गये हैं, अब पुराने जिपं अध्यक्ष की जगह किसे मिलेगी कमान।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 9:06 PM IST
Zila office Building
Zila panchayat Building in Kondagaon

कोंडागांव.जिला पंचायत में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के लगभग तीन साल पूरे होने के बाद फिर सियासी दंगल शुुरू हो गया हैं। वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र नेताम के विरोध में सभी सदस्य एकमत होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की ओर बढ़ गये हैं यहां तक कि सदस्यों ने पहले कलेक्टर को इसके लिए आवेदन किया फिर संचालनाय रायपुर में इस प्रक्रिया की विधिवत जानकारी दी गई।

विकास की बात कहते दिया अपना समर्थन
ज्ञात हो कि जिला पंचायत की 12 सीटो में 9 सीटे कांग्रेस के पास है वहीं शेष बची तीन सीटे बीजेपी समर्थक के खाते की हैं। जब अध्यक्ष को उनके पद से हटाने की बात सामने आई तो सभी एकमत होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयार हो गये। इसके लिए भी सदस्य ने अपनी समर्थित पार्टी को ध्यान न देकर क्षेत्र के विकास की बात कहते अपना समर्थन दिया हैं। जानकारी के मुताबिक संचालनालय से कलेक्टर के पास अविश्वास प्रास्ताव का पत्र पहुंच गया हैं। अब इसके लिए अधिसूचना जारी की जायेगी और अविश्वास प्रास्तव पारित करते हुये नये अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Read More : President ने उठाया फावडा व तगाडी तो अधिकारी भी नहीं हटे पीछे, शौचालय के लिए खोद डाला गड्ढ़ा

बीजेपी सदस्य बन सकता है नया जिपं अध्यक्ष
जिला पंचायत में भले ही कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या अधिक हो, लेकिन सियायत की इस दंगल में सभी अपना भाग्य अजमाते दाव खेलना चाहते हैं सूत्रों की माने तो भाजपा समर्थित सदस्य को जिला पंचायत का नया अध्यक्ष भी चुना जा सकता हैं। हालांकि अभी वर्तमान अध्यक्ष के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव आना शेश हैं अविश्वास प्रस्ताव के साथ ही नये अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसबार कांग्रेसियों की संख्या अधिक होते हुये भी बीजेपी समर्थित सदस्य चाहेगें कि उनकों अध्यक्ष की कमान सौंपी जाये। हालांकि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा यह सियासी दंगल हैं और इसमें अंतिम तक जोड़तोड़ की प्रक्रिया पार्टीयों को करते देखा गया हैं।

Published on: