कोंडागांव

भाई ने टंगिया से छाती का कर दिया दो टुकड़ा, घर में चारों ओर खून ही खून, इलाके में सनसनी

Murder Case: बस्तर में भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर रिश्तों का क़त्ल कर दिया। जमीं के लालच में टंगिया से काट डाला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2024, 1:56 PM IST
Feature image

Chhattisgarh Murder Case: जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। मनेश बती मरकाम पति रामलाल निवासी खजरावंड स्कूलपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई की सुबह 09 बजे खेत में वह काम कर रही थी उसी दौरान पड़ोसी ने बताया कि, उसके पति रामलाल और जेठ शिव प्रसाद के बीच जमीन संबंधित बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा हैं तब जाकर देखी तो पति रामलाल मरकाम उसके जेठ शिव प्रसाद के घर सामने चित लेटा था।

सीने में बीचों बीच टंगिया फस गया था एवं जमीन में खून बह गया था। उसके पति की उसके बड़े भाई शिवप्रसाद मरकाम द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार टंगीया से सीने में मारकर हत्या की। पुलिस ने शिव प्रसाद मरकाम आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2024धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई।

Updated on:
13 May 2024, 1:56 PM IST
Published on: