कोंडागांव

CG Board 2025 Result: सीजी बोर्ड में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा बरकरार, यहां देखें छात्राओं की टॉप 10 लिस्ट

CG Board 2025 Result: परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रदर्शन भी जिले में उत्कृष्ट रहा है, जिन्होंने अधिकांश टॉपर्स तैयार किए।

2 min read

CG Board 2025 Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार जिले के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में बाजी मारी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी टॉप-10 सूची में 12वीं कक्षा में जहां 7 छात्राओं ने स्थान बनाया है, वहीं 10वीं की सूची में 17 में से 14 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं।

CG Board 2025 Result: जानें टॉपर के नाम

12वीं बोर्ड परीक्षा में शिवानी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामकोट पारा कोंडागांव की छात्रा शिवानी ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल का जैनब पारेख रहा जिन्हें 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव की निशा पांडेय ने 92.40 प्रतिशत के साथ जगह बनाई।

वहीं, 10वीं कक्षा में आदिदेव सोनवानी ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल के आदिदेव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान देवांगन और याशिका चौधरी रहीं, जिन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रदर्शन भी जिले में उत्कृष्ट रहा है, जिन्होंने अधिकांश टॉपर्स तैयार किए। शिक्षा क्षेत्र में यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।

CG Board 2025 Result: दसवीं- जिला टॉप 10 सूची

  1. आदिदेव सोनवानी, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 97 प्रतिशत
  2. मुस्कान देवांगन, आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 96.83 प्रतिशत
  3. याशिका चौधरी, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव - 96.83 प्रतिशत
  4. यशस्वी सोनसर्वे, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव - 96.50 प्रतिशत
  5. रिशिका वर्मा, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल - 96प्रतिशत
  6. प्रियंका तातेड़, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 96प्रतिशत
  7. ट््विकल साहू, गिरिदीप इंग्लिश स्कूल केशकाल - 95.83प्रतिशत
  8. श्रृष्टि श्रीवास्तव, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 95.33प्रतिशत
  9. ईशिका जैन, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 95प्रतिशत
  10. हिना साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल माकड़ी - 95प्रतिशत
  11. उजरा मेमन, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 94.83प्रतिशत
  12. प्रतिभा साव, शा हाईस्कूल मगेदा - 94.83प्रतिशत
  13. सौया पाण्डेय, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव - 94.67प्रतिशत
  14. जिज्ञांसु कुर्रे , स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल- 94.67प्रतिशत
  15. तनुज सलाम, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल- 94.67प्रतिशत
  16. भवनी मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल माकड़ी - 94.33प्रतिशत
  17. शिवानी पटेल, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 93.80प्रतिशत
  18. जैनब पारेख, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 93प्रतिशत
  19. निशा पांडेय, शा बा उ मा वि कोंडागांव - 92.40प्रतिशत
  20. नीलुराम मंडावी, शा उ मा वि बनियागांव - 92.20प्रतिशत
  21. विजय कुमार, शा उ मा वि जैतपुरी - 91.20प्रतिशत
  22. मेघा देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 91प्रतिशत
  23. सुरुचि गुप्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 90.80प्रतिशत
  24. ज्योति यादव, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल - 90.60प्रतिशत
  25. महेक दिवान, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा - 90.20प्रतिशत
  26. आकांक्षा मंडावी, आत्मानंद तहसील पारा कोंडागांव -89.80प्रतिशत
Updated on:
08 May 2025 12:13 pm
Published on:
08 May 2025 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर