कोंडागांव

कोंडागांव में धान खरीदी बंद? भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे 30 किया जाम, देखें वीडियो

CG Farmers Protest: धान खरीदी नहीं होने से कोंडागांव में किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर विरोध प्रदर्शन के चलते यातायात ठप हो गया है…

2 min read
भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे 30 किया जाम ( Photo - Patrika )

CG Farmers Protest: कोंडागांव जिले में धान खरीदी नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला रहा है। नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को बनिया गांव के पास बाधित कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ( CG News ) किसानों का आरोप है कि लंबे समय से धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं के कारण उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

CG Farmers Protest: सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित नहीं होने के कारण वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और उनकी फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें, मालवाहक वाहन और निजी गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अपनी मांगों पर अड़े किसान

मौके पर बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने किसानों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका था।

Updated on:
14 Jan 2026 01:13 pm
Published on:
14 Jan 2026 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर