कोंडागांव

CG Breaking : तेज बारिश देख बाजार छोड़ भागने लगे लोग, तभी कूदरत ने ढाया कहर तीन की थम गई सांसें

मौसम ने ली ऐसी करवट और जमकर गरज-चमक के साथ हुई बारिश तभी आकाशीय बिजली के गिरने से मवेशियों की हो गई मौत।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 8:30 PM IST
कूदरत ने ढाया कहर: बाजार पसरा में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, मची अफरा-तफरी
कूदरत ने ढाया कहर: बाजार पसरा में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, मची अफरा-तफरी

कूदरत ने ढाया कहर: बाजार पसरा में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, मची अफरा-तफरी

कोण्डागॉव- इलाके में लगभग रोजाना दोपहर बाद अचानक मौसम के करवट लेकर गरज-चमक के साथ बारिश होने का दौर चल रहा हैं। गुरूवार की दोपहर 3 बजे भी मौसम ने ऐसा ही करवट लिया और शहर से तकरीबन 22 किलोमीदर दूर ग्राम मुलमुला के बाजार पसरा में अकाशीय बिजली गिरने से इसकी चपेट में आए तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : ब्रेकिंग ! जंगल में लुका-छिपी चल रहा था यह गंदा काम , कार्रवाई करने पहुंची टीम तो मचा बवाल...

तेज बारिश की वजह से बाल-बाल बची भीड़
ज्ञात हो कि गुरूवार को मुलमुला में साप्ताहिक बाजार भरताा हैं और बाजार परिसर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में बाजार करने पहुंचते हैं। लेकिन गनिमत यह रही कि बारिश अधिक तेज होने से लोग बाजार परिसर को छोड़कर अन्य जगहों पर चले गए। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

असमय बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मवेशियों के मौत की सूचना पाकर पटवारी व पशु विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर लिया हैं। बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दे रहा हो, लेकिन किसानों के लिए इस असमय बारिश ने चिंता मे डाल दिया हैं।

Published on: