कोंडागांव

13 करोड़ से ज्यादा कीमत का पकड़ा यह सामान, 22 वाहनें व 51 को भी धर दबोचा…

99 दिनों में 51 आरोपी, साढ़े पांच हजार किलो से भी अधिक गांजा सहित 22 वाहन भी किए जब्त, कार्रवाई करते पुलिस ने कहा जारी रहेगी कवायद।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2018, 8:40 PM IST
पुलिस भी रह गई दंग जब तीन महीने में की गई कार्रवाई का आंकलन हो गया करोड़ों पार...
पुलिस भी रह गई दंग जब तीन महीने में की गई कार्रवाई का आंकलन हो गया करोड़ों पार...

पुलिस भी रह गई दंग जब तीन महीने में की गई कार्रवाई का आंकलन हो गया करोड़ों पार...

कोण्डागांव . बस्तर की लाइफ लाइन माने जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 अब गंाजा तस्करों के लिए भी सुविधाजनक मार्ग बन गया है। इस मार्ग से रोजाना गांजा की तस्करी होती होगी इससे इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि जिला पुलिस ने इस मार्ग पर लगातार कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश तो की है।

Read More : जंगल में लुका-छिपी चल रहा था यह गंदा काम , कार्रवाई करने पहुंची टीम तो मचा बवाल...

मुखबिर की सूचना के मामले ज्यादा
पिछले तीन माह में कोण्डागांव पुलिस ने अलग-अलग थानों से 23 कार्रवाई करते हुए 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनसे 5598 किलो अवैध गांजा जब्त करने में सफलता पाई हैं। ज्ञात हो कि जिले में डीआईजी, एसपी व एएसपी के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कारों को पकड़ा जा रहा हैं। इसमें आधे से ज्यादा मामले मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े हैं।

स्पेशल चेंबर बनाकर होती है तस्करी
गांजा तस्करी से जुड़े लोग लग्जरी वाहनों में स्पेशल चेंबर बनाकर इसकी तस्करी करते हैं। वहीं माह फरवरी में पकड़े गए एक ट्रक गांजा जिसे ओपन तरीके से तस्कर ओडि़सा से रायपुर के रास्ते असम ले जाने के फिराक में थे। पुलिस की यह कार्रवाई सबसे बड़ी इसलिए भी रही कि तस्करों ने खुली ट्रक में गांजा ले जाने की हिमाकत की जिसे जब्त कर लिया गया।

ये है अब तक की स्थिति
अवैध गांजा तस्करी में एक जनवरी 2018 से 9 अप्रैल 2018 तक तीन माह में कोतवाली पुलिस ने 13, फरसगांव पुलिस ने 4 एवं केशकाल पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए हैं। थानों की इस कार्रवाई में 14 लग्जरी कार , 6 ट्रक व 2 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। जिले में गांजा तस्करी की जितनी भी कार्रवाई हुई है, वह सभी एनएच में गस्त व पाइंट लगाकर की गई जांच के दौरान ही पकड़े गए हैं।

Published on: