
कोंडागांव. जिला मुख्यालय के बाजारपारा में पांच साल पहले हुए एक हत्या में कोर्ट ने पाया कि मृतिका दशोदा बाई का नाती संजय सतनामी ही आरोपी है। इस मामले में शासन की ओर से अशोक चौहान अपर लोक अभियोजक ने पैरवी की। न्यायाधीश ओंकार प्रसाद गुप्ता ने प्रकरण का विचारण कर आरोपी को धारा 304 भाग 2 भादंसं का आरोपी पाया एवं उक्त अपराध के आरोप में आरोपी को 5 वर्ष 198 दिन के करावास से दण्डित किया है। मामला 4 फरवरी 2012 के शाम की है जब आरेापी की दादी मृतिका दशोदा व पत्नी के बीच पानी को लेकर विवाद हो रहा था।
उसी बीच आरोपी संजय भी घर पहुंच गया और उसने अपनी दादी को यह कहते हुए कुल्हाड़ी से दे मारा कि वह हमेशा उसकी पत्नी काजल के साथ विवाद करती रहती हैं। घटना के बाद परिजनों ने जैसे-तैसे कर दशोदाबाई को जिला हास्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 326 भादंवि के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया और घायल दशोदा बाई की मौत 7 फरवरी 2012 को हो गई थी। इस पर मोहन लहरे ने मर्ग सूचना दर्ज कराया। विवेचना में धारा 302 भादंवि के अपराध में अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
इधर हत्या का प्रयास के आरोपी को मिली 200 दिन की सजा
एक पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बीच आरेापी सुकदेव पिता बुधुराम ने सैतुराम को 12 जनवरी 2014 को भरमार बंदुक से पहले तो मारने की कोशिश की पर पर जब बंदुक नहीं चली तो उसने बंदुक की बट से उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घटना सूचना दूसरे दिन सैतूराम अपनी पत्नी के साथ थाना छोटेडोंगर जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 307 भादवि धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट लिखाया।
विवेचना के बाद धारा 307 भादंवि धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के अपराध में अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में शासन की ओर से अशोक चौहान अपर लोक अभियोजक ने पैरवी की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओंकार प्रसाद गुप्ता ने प्रकरण का विचारण कर अभियुक्तगण को धारा 308 भादंसं के आरोप में 200 दिन के कारावास एवं रूपए 500 के अर्थदण्ड से दंडित किया है। अर्थदण्ड की राशि अदा होने के व्यतिक्रम पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास अलग से भुगतने का निर्णय पारित किया।