सीमेंट से लदी ट्रक भूमका पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी, चालक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर उसरी के निकट भूमका पुल में सीमेंट से लदी ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को चोटें लगी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजवा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2016, 6:24 PM IST
driver killed
Cement-laden truck fell down
कोण्डागांव.
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर उसरी के निकट भूमका पुल में शनिवार की रात सीमेंट से लदी एक ट्रक पुलिया की रेंलिग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 8013 के चालक धनसिंग वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके चलते वाहन पुुलिया के नीचे गिर गई। इस दौरान वाहन में घोड़ागांव के चमरू व उसका बेटा भी सवार थे।


इन दोनो ने वाहन को अनियंत्रित होते देख ही वाहन से छलांग लगा दी। जिससे दोनेा को चोटे पहुंची है। वहीं वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसे रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने जेसीबी द्वारा ट्रक को हटवाया और वाहन में फंसी चालक के शव को बाहर निकलवाकर उसे जिला हास्पिटल में पोस्टमार्टम के भेजवा दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से सीमेंट भरकर जगदलपुर जा रही थी। ज्ञात हो कि पिछले कुछ माह से इसी पुलिस से सटकर एक नए पुल का निर्माण भी हो रहा है।


पुलिस को परिजनो का इंतजार

मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्यवाही तो कर ली, लेकिन शव के पीएम के लिए मृतकों के परिजनो का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही पीएम करवाया जाएगा। पुलिस ने वाहन के मालिक से चर्चा की तो बताया गया कि चालक मध्यप्रदेश का निवासी है। जिसने घटना की सूचना परिजनो को दे दी है। परिजन वहां से निकल चुके है जिसका इंतजार कोतवाली पुलिस कर रही है।

Published on: