कोंडागांव

Kondagaon : इस गांव के लोग खतरों के खिलाड़ी, लकड़ी के पुल से कर रहे रास्ता पार….

Kondagaon News : कोंडागांव जिला के ब्लाक मुख्यालय बडे़राजपुर के आश्रित ग्राम रावसवाहीं में नाले में पुल का ना होना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 12:34 PM IST
kondagaon_pul.jpg

Kondagaon News : कोंडागांव जिला के ब्लाक मुख्यालय बडे़राजपुर के आश्रित ग्राम रावसवाहीं में नाले में पुल का ना होना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता भी है जिसके लिए ग्रामीणों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। अंदरूनी क्षेत्र होने के कारण ग्रामीण टूटे हुए पुल से गुजरने को मजबूर हैं। गांव के सरपंच ने भी इस समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया।

गांव वाले अब लकड़ी का पुल बनाकर आने-जाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। वैसे तो आए दिन उन्हें नाले से ही होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन बरसात के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है तो उन्हें घंटों नाले किनारे बैठकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। नाले पर पुल बनाने को लेकर पूर्व विधायक से कई बार मांग की लेकिन उनके द्वारा केवल उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा।

Published on: