कोंडागांव

Kondagaon News: फूड पॉइजनिंग से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, एक बालिका की मौत, मंत्री केदार कश्यप पहुंचे अस्पताल

Kondagaon News: कोंडागांव में 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। वहीं 8 साल की बच्ची की मौत भी हो गई। बता दें कि छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार हुए थे।

less than 1 minute read

Kondagaon News: कोंडागांव जिला हॉस्पिटल में भर्ती फूड पॉइजनिंग से पीड़ित लोगों से मिलने मंत्री केदार कश्यप शुक्रवार की सुबह हॉस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित लोगों की हाल-चाल जानी और परिजन से चर्चा किया उन्होंने डॉक्टर को इनके बेहतर इलाज की बात कही है।

Kondagaon News: इस मामले में प्रशासन गंभीर

वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर सीआर ठाकुर ने बताया कि, फिलहाल 14 लोगों का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है जिनकी हालत खतरे से बाहर है। एक-दो दिनों में इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। ज्ञात हो कि, हंगवा में हुए एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने वाले दो दर्जन से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। जिसमें से एक बालिका की मौत हो गई वही शेष लोगों का इलाज जारी है। वहीं प्रशासन इस मामले को गंभीर से लेकर जांच में भी जुटा हुआ है।

डॉक्टर बोले- हो रहा सुधार

सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर थी, उनके स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूरी स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

प्रभावित परिवारों से मिली स्वास्थ्य विभाग की टीम

Kondagaon News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने खुद हंगवा का दौरा किया और प्रभावित परिवारों की जांच की। विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन सभी लोगों की जांच कर रही हैं जिन्होंने उस कार्यक्रम में भोजन किया था।

Published on:
15 Feb 2025 04:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर