कोंडागांव

कोंडागांव की बिटिया जूडो खिलाड़ी हेमबती को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Kondagaon News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमवती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read

Kondagaon News: बस्तर की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से समानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, बालगृह बालिका में रहने वाली हेमबती नाग ग्रामीण परिवेश से हैं।

Kondagaon News: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त

मार्च 2019 में माता पिता की मृत्यु के पश्चात बालिका की अत्यंत कमजोर स्थिति में होने से देख-रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन इसकी परवरिश बालगृह बालिका में करवा रहा है। हेमवती को आईटीबीपी के सहयोग से जूडो खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हेमवती ने नवंबर 2021 में चंडीगढ़ में जूडो चैंपियनशीप में सब जुनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

राष्ट्रीय शालेय जुडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त

2022 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक, राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2023 मे भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टूर्नामेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2024 में बालिका ने महाराष्ट्र में व राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। दिसंबर 2024 में अगरतला त्रिपुरा में रजत पदक प्राप्त किया है। हेमवती के लगातार मेहनत और लगन ने तथा खेल के प्रति जुनून ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

सीएम सहित अन्य ने दी शुभकामनाएं

Kondagaon News: पीएमआरबीपी के तहत मिले इस पुरस्कार में हेमवती को पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पुस्तिका दी गई है। हेमबती के पुरस्कृत होेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

Published on:
27 Dec 2024 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर