कोंडागांव

सुनिए-सुनिए ! कोई भी हो समस्या 31 मार्च तक होगा समाधान, करना होगा बस ये काम

सुराज की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 12 से 31 मार्च तक चलेगा समाधान शिविर। जिले के हर विकासखंडों में लगेगा यह शिविर।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 9:15 PM IST
सुनिए-सुनिए ! कोई भी हो समस्या 31 मार्च तक होगा समाधान, करना होगा बस ये काम
सुनिए-सुनिए ! कोई भी हो समस्या 31 मार्च तक होगा समाधान, करना होगा बस ये काम

कोण्डागांव . लोक सुराज अभियान के समाधान शिविर की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। पहले चरण में मिले आवेदनों का निराकरण कर अब समाधान शिविर जिले भर में 12 से 31 मार्च तक होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में चरणबद्ध तरीके से समाधान शिविर आयोजित किए जायेंगे। इस संबंध में समाधान शिविरों की तिथि निर्धारित कर ली गई है।

शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
आयोजित होने वाला यह शिविर सुबह दस से शाम पांच बजे तक रहेगी। इसमें विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत 12 मार्च को बयानार में, 14 मार्च को बुनागांव, 17 मार्च को मुलमुला, 19 मार्च को पल्ली, 21 मार्च को बड़ेबेन्दरी, 23 मार्च को सोनाबाल, 26 मार्च को नवागांव, 28 मार्च को मोहलई 30 मार्च को झारा व 31 मार्च को हसलनार में लक्ष्य समाधान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत 12 मार्च को बवई, 14 मार्च को भीरागांव, 16 मार्च को अमरावती, 22 मार्च को तोरण्डी, 24 मार्च को बालोण्ड व 27 मार्च को माकड़ी में समाधान शिविर लगाया जाएगा।

इन जगहों में होगी शिविर
विकासखण्ड फरसगांव में 13 मार्च को भोंगापाल, 16 मार्च को फुण्डेर, 18 मार्च को कोटपाड़, 20 मार्च को आलोर, 22 मार्च जुगानीकलार व 24 मार्च को कुल्हाडग़ांव में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखण्ड बड़ेराजपुर में 13 मार्च को छिन्दली, 16 मार्च को टेंवसा, 19 मार्च को हात्मा, 23 मार्च को पारोण्ड व 25 मार्च को पलना में शिविर होगा। विकासखण्ड केशकाल में 15 मार्च को बनियागांव में, 17 मार्च को ईरागांव, 21 मार्च को निराछिन्दली, 25 मार्च को मस्सुकोकोड़ा व 30 मार्च को सिदावण्ड में शिविर निर्धारित किया गया है।

Published on: