
फरसगांव. एक पत्नी के लिए करवाचौथ का महत्व एक पत्नी ही जानती है। करवाचौथ में पत्नियां अपनें पतियों के लिए निर्जरा का व्रत रखती है। ताकि उन्हें नन्हीे उम्र लग जाए। लेकिन फरसगांव के रावण भांटा में एक पति ने अपने आप को मौत के गले लगाकर अपनी पत्नी की मांग सूनी कर दुनिया से चला गया है।
शराब का आदि था
मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले ग्राम रावण भाटा में रहने वाला किशोर मरकाम पिता राजकुमार उम्र 28 वर्ष शराब का आदि था। माता एवं पत्नी के द्वारा रोज शराब पीने के लिए टोकने से परेशान था। बताया जा रहा है कि दशहरा के उत्सव के चलते वह अधिक शराब पीने लगा था।
मां एवं पत्नी को निकाला घर से बाहर
बताया जा रहा है कि घटना की रात को मृतक किशोर मरकाम ने बहुत ही ज्यादा शराब पीने की वजह से मां और उसकी पत्नी ने कुछ ज्यादा ही खरी खोटी सुना दी तो मृतक किशोर आग बबुला हो गया और दोनों को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। मारपीट से भी मृतक का मन नहीं भरा तो उसने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया और घर का दरवाजा सामने से बंद कर दिया। इधर मां और पत्नी द्वारा दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला।
हुई अनहोनी की आशंका
जब पति के द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर दोनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। लगभग करीब 12.30 को दोनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक मां का बेटा और एक औरत का पति यानी किशोर मरकाम ने अपने आप को पंखे से लटकाकर आत्महत्या कर ली थी। ये देखकर मां और पत्नी को धक्का लगा और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस पहुंची मौके पर सुबह जैसे ही पुलिस को ये खबर मिली पुलिस ने मौके से शरीर को लटके हालत से निकाला और शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच में लगी है।