कोंडागांव

संकल्प सत्याग्रह में बैठे PCC चीफ मोहन मरकाम और कांग्रेसी, कहा- विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास, देखें Video

कोंडागांव। PCC Chief Mohan Markam: कोंडागांव में संकल्प सत्याग्रह के तहत एआईसीसी से मिले दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय अंबेडकर चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम संग जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सत्याग्रह में बैठे हुए हैं।
less than 1 minute read
संकल्प सत्याग्रह में बैठे PCC चीफ मोहन मरकाम और कांग्रेसी
संकल्प सत्याग्रह में बैठे PCC चीफ मोहन मरकाम और कांग्रेसी

कोंडागांव। PCC Chief Mohan Markam: राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा में मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान को लेकर अदालत ने गुरूवार को राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुना दी। इस खबर से कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया।

कोंडागांव में संकल्प सत्याग्रह के तहत एआईसीसी से मिले दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय अंबेडकर चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम संग जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सत्याग्रह में बैठे हुए हैं। यह सत्याग्रह राहुल गांधी के संसद की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ व केंद्र की मोदी सरकार के नीतियों के विरोध में किया जा रहा है।

विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास
मोहन मरकाम ने कहा कि, आज तो हम केवल सत्याग्रह पर बैठे है आने वाले दिनों में जेल भरो आंदोलन के साथ ही अन्य तरह से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने कहा कि, केंद्र सरकार पहले भी इस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है, लेकिन इसके बाद कांग्रेस पार्टी और ज्यादा बढ़त के साथ देश की सत्ता में आई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में ऐसा ही कुछ होगा और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपना सरकार बनाएगी।

Published on:
26 Mar 2023 02:10 pm