कोंडागांव

बस इंटरव्यू दीजिये और ये सरकारी नौकरी हो जायेगी आपकी, जल्द करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को 17 दिसंबर को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग कोंडागांव में उपस्थित होकर वाक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
less than 1 minute read
government job
government job

कोंडागांव. बेरोजगार लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। प्रदेश के कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए आपको सिर्फ साक्षात्कार देना है और सफल होने पर आपकी नौकरी पक्की हो जायेगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को 17 दिसंबर को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग कोंडागांव में उपस्थित होकर वाक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। विभाग ने आयुष मेडिकल ऑफिसर (पुरुष) के लिए पांच पदों पर आवेदन मंगवाए गए हैं। वहीं आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला) के लिए छः पद खाली है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से आयुर्वेद या यूनानी या होमियोपैथी में स्नातक एवं संबंधित आयुष,यूनानी, होमियो बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।अभ्यर्थी 17 दिसंबर को (प्रातः11ः30) से मूल दस्तावेजो एवं उसकी छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइट फोटो के साथ स्वंय उपस्थित होकर वाक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या जिले के वेबसाईट के माध्यम से जानकारी के लिए यहाँ CLICK कर सकते हैं।

Published on:
16 Dec 2019 05:20 pm