कोंडागांव

तो क्या बच्चों को नहीं मिल सकेगा भोजन, जरुर पढ़ें खबर

सरकार के खिलाफ लामबंद की तैयारी, छह माह से नहीं मिला वेतन, रसोईयों ने बेमियादी हडताल का किया फैसला।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 10:36 PM IST
इस महंगाई में नहीं चलेगा भीख से काम, छह माह से नहीं मिला वेतन
इस महंगाई में नहीं चलेगा भीख से काम, छह माह से नहीं मिला वेतन

कोण्डागांव. जिलेभर के रसोईयों ने रसोईया संघ के बैनरतले रविवार को जिलास्तरीय बैठक का आयोजन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के कई दफे दरवाजा खटखटा चुके हैं। संघ ने जब अपनी जायज मांगों को पूरी होता न देखकर जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत रसोइया श्रमिकों ने बैठक में शामिल होकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया हैं।

सबक सिखाएंगे मंत्रियों और प्रशासन को
समय पर मानदेय देने, मानदेय बढाने आदि जैसी अपनी जायज मांगों को पूरा करने की ओर ध्यान न देने वाले शासन के मंत्रियों से लेकर प्रशाासन के उच्चाधिकारियों तक को सबक सिखाने और अपनी मांगों की ओर उन सब का ध्यान आकर्षित करने के लिए नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय कर लिया है।

Read More : मुठभेड़ के बाद मिला ऐसा खतरनाक सामान कि पुलिस के भी उड़ गए होश

बढी महंगाई को देखते हुए, यह मानदेय भीख जैसा ही है
बार-बार ज्ञापन सौंपते रहने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा मानदेय बढाने की उनकी प्रमुख मांग को पूरा नहीं किए जाने से आक्रोशित रसोईयों ने भारत सरकार द्रारा मध्यान्ह भोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार देने की योजना प्रारंभ करने के वर्ष 1995 से ही मध्यान्ह भोजन पकाकर विद्यार्थियों को खिलाने के कार्य में जुटे हुए हैं वह भी न्यूनतम मानदेय पर, भले जिसे वत्र्तमान में 1200 सौ रुपये तक बढा दिया गया है, लेकिन वर्तमान में बढी महंगाई को देखते हुए, यह मानदेय भीख जैसा ही है।

लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्हें 10 से 4 बजे तक कार्य करना ही पड जाता है, इसलिए वे शासन- प्रशासन से बार बार मांग कर रहे हैं। बैठक में फरसराम वैध सचिव माकडी, चैतीबाई, लता मरकाम, लच्छनदई यादव, अतुल देवांगन, प्रकाश नाग, देवनाथ, दयालु भारद्वाज, बलिराम मरकाम सहित जिलेभर से आये संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published on: