कोंडागांव

होली के रंग लगाने पहुंचे और बन गए दरिंदे! युवती को कमरे में ले जाकर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

CG Gang Rape: कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

less than 1 minute read
होली के रंग लगाने पहुंचे और बन गए दरिंदे! युवती को कमरे में ले जाकर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बालिग और दो नाबालिग समेत सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Gang Rape: गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान चार युवक रंग और गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने युवती को बहला-फुसलाकर कमरे के अंदर ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार आरोपी शामिल थे, जिनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। सभी आरोपियों से पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

होली के बाद सामने आई सनसनीखेज वारदात

होली के त्योहार के तुरंत बाद सामने आई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Mar 2026 02:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर