कोंडागांव

फुटपात पर सो रहे थे दो हेल्पर, गलत साइड से काल बनकर आया ट्रक, दो की मौत

वाहन भर के धमतरी से कोंडागांव जा रहे थे कि वाहन चलाते नींद आने पर अपनी साईड पर सोने के लिए सड़क से लगे फुटपात के बाद बने नाली के उपर सो रहे थे
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2017, 11:22 AM IST
काल बनकर आया ट्रक, दो की मौत
काल बनकर आया ट्रक, दो की मौत

केशकाल/कोंडागांव. सुबह सुबह कुछ ऐसा हुआ कि लोग ट्रक को देखते ही रह गए । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित मस्सुकोकोडा के पास नंदू ढाबा के समीप रोड किनारे सो रहे दो युवको की ट्रक के रौंदने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । दोनों का शव ट्रक के निचे फंसा हुआ है। दोनों का शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बगल में अंडरग्राउंड नाली के ऊपर सो गए
मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी वाहन भर के धमतरी से कोंडागांव जा रहे थे कि वाहन चलाते चलाते नींद आने पर अपनी साईड पर सोने के लिए सड़क से लगे फुटपात के बाद बने नाली के उपर सो रहे थे उसी समय पर गाड़ी को किनारे रोक आराम करने लगे मुर्गी वाहन सीजी 17 एच 0522 में करीबन 10 बजे धमतरी से कोण्डागांव के लिए मुर्गी भरकर आ रहे थे कि वाहन चालक को नींद आने पर नेशनल हाइवे मस्सुकोकोडा के पास करीबन 3 बजे गाड़ी को किनारे खड़ा कर चालक और दो हेल्पर सोने के लिए रुके। मुर्गी वाहन का चालक प्रशांत विश्वास पिता परमद विश्वास उम्र 45 निवासी थसिलपारा कोण्डागांव निवासी अपनी ही मुर्गी वाहन में सो गया और अन्य दो हेल्पर रिंकू बघेल पिता हरिनाथ बघेल उम्र 18 कोपाबेड़ा कोण्डागांव निवासी और राकेश धुव्र पिता केशव धुव्र उम्र 19 भेलवापदर कोण्डागांव निवासी मुर्गी वाहन को अपनी ही साईड में बनी फुटपात में अपनी गाड़ी को रखकर गाड़ी के बगल में अंडरग्राउंड नाली के ऊपर सो गए।

कुछ ही मिनट सो पाए थे कि दोनो युवको को ट्रक ने रौंद दी
इसी बीच करीबन सुबह 4 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर गलत साईड से जा जा रही थी लापरवाही और तेज रफ्तार से आ रही ट्रक क्रंमाक सीजी 04 एच1335 ने सो रहे दोनों युवको को रौंदा जिससे उनकी मौके पऱ ही मौत हो गई दोनों का शव ट्रक में फसा हुआ है । जैसे ही आसपास ग्रामीणों ने एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली तो सब देखने पहुच गया ।

ग्रामीणों ने तत्व को पकड़कर के पुलिस के हवाले
लापरवाही पूर्वक चलाते आ रहे ट्रक चालक को पकड़ लिए और फरसगांव पुलिस को सुचना दी पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है । ट्रक में फंसे होने से दोनों के शवों की निकालने के लिए क्रेन बुलाया गया है ।

क्रेन की मदद से ट्रक हो हटा कर
एक्सीडेंट इतनी खतरनाक की की राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने नए नाली के ऊपर सो रहे दोनों युवको के पर से रौंदे हुए जा फंसी हैं जिसे पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने में लगी है।

Published on: