कोंडागांव

तेज बहाव के भंवर में फंस गए दो युवक, खेत का काम खत्म कर 4 दोस्त गए थे नहाने

काम खत्म कर निकले थे नदी में नहाने, तेज बहाव में बह गए दो, तलाश जारी, अन्य दो साथियों में उन्हें बचाने की कोशिश तो की पर कोई फायदा नही।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2017, 9:41 PM IST
Narangi River Case
अन्य दो साथियों में उन्हें बचाने की कोशिश तो की पर कोई फायदा नही।

कोंडागांव. अपने खेत मे काम करने के बाद बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे पास में ही बहने वाली नारंगी नदी में दो युवक पानी के तेज बहाव में फसकर बह गए। जानकारी के मुताबिक माकड़ी थाना छेत्र के ग्राम दण्डवन निवासी प्रहलाद पोयम पिता बिनसिंह 25 व ओमकार नाग पिता भागीरथी 18 अपने दो अन्य दोस्तो के साथ खेती काम निपटाकर बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे नारंगी नदी में नहाने गये थे।

Read More : देश-विदेशों में मशहूर Tiger Boy की यादों को संजोने का सपना रह गया सपना, सालों बाद भी नहीं बनाया स्टेचू

Read More : NH बना मौत का सफर, यमराज बनकर हाइवा ने दो युवकों की ले ली जान, एक घायल

तेज बहाव में बह गए दो युवक
जहां पानी का तेज बहाव होने के चलते ये दोनों बह गए उनके अन्य दो साथियों में उन्हें बचाने की कोशिश तो की पर उसका कोई फायदा नही हुआ। और ग्रामीणों को घटना की खबर लगते ही माकड़ी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद दल-बल व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

Read More : IED Blast : सुरक्षा में तैनात दो जवान व बाजार पहुंची एक ग्रामीण महिला घायल

Read More : भाजपा व कांग्रेसी सदस्य एकमत, इस सियासी दंगल के बीच अध्यक्ष की छिन सकती है कुर्सी

मौके पर पहुंचा विधायक व एसपी का काफिला

जिसके बाद विधयाक मोहन मरकामए पुलिस अधिकछ आसुतोष सिंह के साथ माकड़ी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुच गई और गोताखोरों ने तलासी शुरू की, लेकिन काफी रात व अंधेरा होने के चलते गोताखोर भी कुछ नही कर पाए। गुरूवार की सुबह दिन निकलने के साथ ही नदी में गोताखोर तलासी में जुट जाएंगे।

Read More : हाथों पर माइक की जगह झाड़ू पकड़े हुए कोई और नहीं मंत्री जी निकले हैं अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने, पढ़ें खबर

Read More : बौखलाए नक्सलियों ने पूर्व साथी के परिजन, उपसरपंच सहित 8 ग्रामीणों का किया अपहरण

Published on: