कोरबा

हसदेव नदी में विसर्जित की गई अटल की अस्थि कलश, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

- पाली मंगल भवन से सुबह होते ही नेताओं एवं व्यापारीगण अस्थि कलश की पूजा अर्चना की गई।
less than 1 minute read
Aug 23, 2018
हसदेव नदी में विसर्जित की गई अटल की अस्थि कलश, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
हसदेव नदी में विसर्जित की गई अटल की अस्थि कलश, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा चैतमा से शुरू होकर कोरबा शहर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम को हसदेव नदी में अस्थि विसर्जित की गई। बुधवार को संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने रायपुर से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश लाई गई। पाली मंगल भवन से सुबह होते ही नेताओं एवं व्यापारीगण अस्थि कलश की पूजा अर्चना की गई।

कोरबा सांसद डॉक्टर बंशीलाल महतो ,छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ,जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम ,जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, महामंत्री तरुण मिश्रा, संजय भावनानी ,पूर्व महापौर जोगेश लांबा , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल ने पूजा अर्चना की और यात्रा प्रारंभ हुआ सैकड़ों गाड़ी के काफिलों के साथ यात्रा चेतमा पहुंची । जहां पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एवं पूर्व सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे, संतोष देवांगन ,मनोज पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

छुरी में भी काफी संख्या में ग्रामवासी व्यापारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की फिर काफिला आगे रवाना हुआ फिर बालकों में मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह व काफी संख्या में लोग एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। निहारिका चौक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,समाज सेवक एवं व्यापारी वर्ग एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात काफिला आगे रवाना हुआ।

अस्थि कलश यात्रा सर्वमंगला मंदिर में पहुंची जहां पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई जिला अध्यक्ष अशोक चावला जी ने शोक प्रस्ताव पड़ा और 2 मिनट का मौन के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी अमर रहे के नारों के साथ हसदेव नदी में अस्थि प्रवाहित की गई।

Published on:
23 Aug 2018 10:13 pm