कोरबा

CG Weather News: बदली की वजह से बढ़ीं ठंड, रात का पारा चढ़ा, दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़का

CG Weather Update: कोरबा जिले में ठंड का सितम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कंपकपाती ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

2 min read
Jan 14, 2025
Weather

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ठंड का सितम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कंपकपाती ठंड लोगों को परेशान कर रही है। दो दिनाें से रात तो रात दिन में भी लोगों को गर्म कपडे़ और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि कुछ समय के निकली धूप से राहत का अहसास करा रही है।

सोमवार को एक बार मौसम रुख बदलने लगा है। लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दो दिनों से बदली की वजह से मौसम बदल गया है। शहरी क्षेत्र में जहां लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके लिए लोगों को दिन में भी अलाव और गर्म कपडे़ का सहारा लेना पड़ रहा है।

रात के पारे में पांच डिग्री का इजाफा

शहरी क्षेत्र में भी लोग दोपहिया वाहन चलाते समय स्वेटर, टोपी, ग्लब्स सहित अन्य गर्म कपडे़ का सहारा लिया। जरूरी कार्य नहीं होने पर घर पर ही दुबके रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन में बदली की वजह से अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। जबकि रात में भी बदली छाई रही। इस कारण तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया।

विभाग ने अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यनूतम पारा 16.5 डिग्री दर्ज किया है। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 27.4 डिग्री और न्यनूतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था। मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बदली छटने का अनुमान लगाया है। वहीं बुधवार के बाद से मौसम में बदली के साथ दिन के पारे में गिरावट का अनुमान लगाया है। इससे चिकित्सकों की ओर बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है।

कारोबार पर असर

मौसम में हो रहे बदलाव और पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर शहर के कारोबार पर पड़ रहा है। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग पावर हाउस रोड, टीपी नगर, कोसाबाड़ी मार्ग, मेन रोड सहित अन्य मार्गों पर पहले की चहल-पहल कम हो गई है। हालांकि ठंड के सितम की वजह से गरम कपडे़ का बाजार गुलजार हो गया है।

Updated on:
14 Jan 2025 12:38 pm
Published on:
14 Jan 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर