13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: दर्दनाक हादसा! रॉन्ग साइड से आ रही 2 बाइक की जबरदस्त टक्कर, 3 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Road Accident: कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
दो बाइक की जबरदस्त टक्कर (photo source- Patrika)

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर (photo source- Patrika)

Road Accident: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में मड़वारानी के पास कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident: गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत

यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग चांपा से कोरबा की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक कोरबा से चांपा की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह एक बाइक चालक का गलत दिशा में वाहन चलाना हो सकता है। इस दुर्घटना में जांजगीर-चांपा जिले के कमरीद सरगांव निवासी 18 वर्षीय निखलेश कंवर की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा…

Road Accident: घटना की जानकारी मिलने पर परिजन देर रात कोरबा पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। वहीं हादसे में बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कई जगह ग्रामीण सड़क को बीच से पार करते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोरबा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग