CG Weather Update: दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है।
Weather Alert In CG: दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में लगभग 17 डिग्री से अधिक अंतर पर पहुंच गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।
रविवार की सुबह छह बजे से पहले ठंड रही। सूर्योदय के साथ ही तापमान इजाफा शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तेज होती गई। वातावरण गर्म होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। तेज धूप चुभने लगी। लोग धूप से बचने का प्रयास किया। इसी के साथ दिन में ठंड से लोगाें को राहत मिली है। सुबह का तापमान 30 डिग्री को पार हो गई। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब दिन बढ़ने लगा है और रात छोटी होने लगी है। मौसम विभाग ने दिन में तेज धूप की वजह से सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम पारा 13 डिग्री दर्ज की गई। इससे न्यनूतम और अधिकतम तापमान का अंतराल लगभग 17 डिग्री से अधिक हो गई है।
Weather Update: इसका असर लोगाें के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यनूतम और अधिकतम तापमान मे इजाफा का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन में लोग अब पंखा के इस्तेमाल करने लगे हैं।रात में मौसम शुष्क होने और हलकी हवा चलने से रात में ठंडक बनी हुई है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए सिगड़ी कोयला का उपयोग कर रहे हैं। झुग्गी बस्ती व उससे लगे मुख्य मार्ग पर ही लोग सुबह और शाम सिगड़ी कोयला जला रहे हैं।