कोरबा

Chhattisgarh crime: युवकों ने ट्रांसपोर्टर की छाती पर तानी बंदूक, ट्रेलर में आग लगाने की दी धमकी, फिर…

Chhattisgarh crime: कोरबा में ट्रांसपोर्टर से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने रात में ट्रेलर के पास पहुंचकर उसकी छाती पर बंदूक तान दी और 1500 रुपए लूट लिए।
less than 1 minute read
Oct 25, 2025
ट्रांसपोर्टर ने बताई दहशत की दास्तां (Photo source- Patrika)
ट्रांसपोर्टर ने बताई दहशत की दास्तां (Photo source- Patrika)

Chhattisgarh crime: शहर के एक ट्रांसपोर्टर ने छाती पर बंदूक रखकर धमकाने और 1500 रुपए लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। इसमें अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी और दीपक शर्मा शामिल हैं। दोनों आरोपी रविशंकर नगर और राजेन्द्र प्रसाद नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस केस दर्जकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना 22 अक्टूबर की रात 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले आयुष कुमार सिंह निहारिका क्षेत्र में दशहरा मैदान के पास अपनी ट्रेलर की बैट्री को बदल रहा था। आयुष का आरोप है कि इस दौरान अंचल अग्रवाल और दीपक शर्मा पहुंचे। आयुष का आरोप है कि अंचल ने उसकी छाती पर बंदूक तान दिया। गाली गलौच करते हुए डराया धमकाया। ट्रेलर में आग लगाने की धमकी दिया। नुकसान पहुंचाने की बात कही।

Chhattisgarh crime: आयुष का आरोप है कि अंचल और दीपक ने उसके पास से 1500 रुपए लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि यह घटना एक सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बारे में पतासाजी की जा रही है। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Updated on:
25 Oct 2025 04:17 pm
Published on:
25 Oct 2025 04:17 pm