कोरबा

CG Election 2025: पहले थे पूर्व विधायक के बॉडीगॉर्ड, अब बन गए जिला पंचायत के सदस्य

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सिपाही की नौकरी छोड़कर चुनाव में किस्मत आजमाने वाले कौशल नेटी ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पाली जनपद के पूर्व अध्यक्ष गणराज सिंह कंवर को 3271 मतों से पराजित किया है।

2 min read
Feb 26, 2025

CG Election 2025: जिला पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में डाले गए मतों की गिनती का कार्य पूरा हो गया है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सिपाही की नौकरी छोड़कर चुनाव में किस्मत आजमाने वाले कौशल नेटी ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पाली जनपद के पूर्व अध्यक्ष गणराज सिंह कंवर को 3271 मतों से पराजित किया है। नेटी को 13657 वोट मिले जबकि गणराज को 10386 मत प्राप्त हुए।

कौशल नेटी पोलमी कारीछापर सिल्ली विकासखंड पाली के रहने वाले हैं और पूर्व में कटघोरा सीट से कांग्रेस विधायक रहे पुरुषोत्तम कंवर का अंगरक्षक रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा का चुनाव तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा के खिलाफ लड़ा था। यहां नेटी और केरकेट्टा दोनों की हार हुई थी। जिला पंचायत चुनाव में भी नेटी ने क्षेत्र क्रमांक-9 से नामांकन दाखिल किया था और इस बार उनकी जीत हुई है। इस विजय से नेटी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

वहीं जिला पंचायत की सीट संख्या-5 से निवर्तमान अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर चुनाव हार गईं हैं। उन्हें इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर डाले गए विधि मान्य मत 31081 में से शिवकला को महज 3616 मत प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर सुषमा रजक ने जीत दर्ज किया है।

सुषमा को 15900 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरती साहू को 8346 मतों से पराजित किया है। इस सीट पर शिवकला को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। इस करारी हार से शिवकला को गहरा झटका लगा है। हार के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

सीट संख्या-6 पर अधिवक्ता विनोद कुमार यादव जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। विनोद को 12076 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लता कंवर को 9221 मत मिले। विनोद 2855 मतों से चुनाव जीत गए।

निवर्तमान अध्यक्ष शिवकला 12284 मतों से हार गईं चुनाव

क्षेत्र क्रमांक-05
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

आरती साहू 7554

अरूण यादव 997

लता जायसवाल 445

मिलाप कंवर 1941

शिवकला कंवर 3616

श्वेता रानी 628

सुषमा रजक 15900

क्षेत्र क्रमांक-09
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

विशाल सिंह 4756

धनवार बेदलाल 924

गणराज सिंह कंवर 10386

कौशल नेटी 13657

शिवराज सिंह पैकरा 2245

विजय बहादुर 9612

क्षेत्र क्रमांक-06
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

आदित्य प्रताप सिंह 537

अहिताभ दास महंत 385

दीपक साहू 1143

धनीराम कर्ष 1519

गजेन्द्र कौशिक 2955

लता कंवर 9221

मुरली महंत 3922

रामखिलावन उइके 1694

समारू दास 2984

विनोद यादव 12076

निकिता को मिले सबसे अधिक वोट

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-7 से चुनाव लड़ रहीं निकिता जायसवाल को सबसे अधिक 25359 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिम्पी शर्मा को 13302 मतों से हजारा है। इस बार जिला पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में शिम्पी का नाम सबसे पहले आया है।

क्षेत्र क्रमांक-07
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

कुमारी बाई 317

मीना जगत 2011

निकिता जायसवाल 25359

पल्लवी कोर्राम 1037

शिम्पी शर्मा 12057

उषा विश्वकर्मा 1301

क्षेत्र क्रमांक-08

प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

धनेश्वरी बाई 10253

जाम बाई 12208

माया कंवर 15058

Published on:
26 Feb 2025 03:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर