कोरीया

3 मासूम छात्रों की डंडे और बेल्ट से पिटाई करने वाले नवोदय स्कूल के 2 शिक्षक बर्खास्त

कार में मामूली स्के्रच आने व नंबर प्लेट टूट जाने के बाद बुधवार की दोपहर 3 छात्रों की बेदम पिटाई का मामला

2 min read
Navodaya school

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर के केनापारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 2 शिक्षकों द्वारा बुधवार की दोपहर अपने आवास में 3 मासूम छात्रों को डंडे व बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया था। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है। विद्यालय के पिं्रसिपल ने दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी का लेटर उनके मेल पर भेजा गया है।

वहीं कोतवाली पुलिस भी दोनों के खिलाफ धारा 294, 506, 342 व 75 बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुटी है। दोनों शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। शिक्षक बीपी गुप्ता सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र तथा जेके चक्रवर्ती उत्तर प्रदेश का निवासी है। दोनों संविदा शिक्षक के रूप में नवोदय विद्यालय में पदस्थ थे।

ये भी पढ़ें

हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी 59 लाख की सड़क, अफसरों ने जेबें कर लीं गर्म

गौरतलब है कि बैकुंठपुर में रविवार की रात बिजली गुल थी। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय में पढऩे वाले कक्षा सातवीं के पीयूष कुमार पिता सुरेश, आयुष पिता स्वर्गीय अभय और उमेश सिंह मरकाम पिता भगवान सिंह परिसर में खेल रहे थे। इसी बीच शिक्षक बीपी गुप्ता की कार में मामूली स्क्रेच आ गई और नंबर प्लेट टूट गया।

इसकी जानकारी किसी अन्य ने बुधवार को उक्त शिक्षक को दे दी। इससे आक्रोशित शिक्षक ने दोपहर भोजन अवकाश के बाद तीनों छात्रों को बुलाया और पीटते हुए परिसर में बने अपने आवास में ले गया। यहां उसने तीनों छात्रों को डंडे व जमकर पिटाई की। इस दौरान एक अन्य शिक्षक जेके चक्रवर्ती ने भी छात्रों को पीटा। आलम ये था कि पीयूष और आयुष को शिक्षक बीपी गुप्ता ने उठाकर जमीन पर पटक दिया।

पिटाई से तीनों छात्रों के शरीर पर निशान उभर आए हैं। इतने से भी शिक्षक का मन नहीं भरा तो उसने तीनों को 3 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया। उसने छात्रों को धमकी दी कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो कार में बांध घसीटकर मारूंगा।


मोबाइल से दी पिता को जानकारी
घटना के बाद जब बच्चों को छोड़ा गया तो एक ने मोबाइल से अपने पिता को इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही तीनों के अभिभावक नवोदय विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा मचाया था। इसके बाद बच्चे सामने आए और प्रभारी प्राचार्य ज्ञानप्रकाश खेस उन्हें सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची और उनका मुलाहिजा कराया था।

ये भी पढ़ें

ममता हुई शर्मसार : नवजात बेटे को मां ने जंगल में फेंका, रोता रहा लेकिन नहीं आई तरस
Published on:
12 Jul 2018 05:22 pm
Also Read
View All
Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत

Huge Fertilizers Scam: 68 लाख की 247 मीट्रिक टन खाद गायब, कलेक्टर बोलीं- मैनेजर को निलंबित करो, दर्ज कराओ एफआईआर