कोरीया

विधायक आदर्श ग्राम में 6 लाख की लूट, हथियार दिखाकर परिवार को बंधक बनाया और सुनाए लूट के कई किस्से

आधी रात 4 नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, लूट के आरोपियों ने खुद को गणपत गैंग का बताया सदस्य, पिछले दरवाजे से हुए फरार

2 min read
Loot in house

बैकुंठपुर/पटना. विधायक आदर्श ग्राम पंचायत बुड़ार में बुधवार की रात करीब ढाई बजे 4 नकाबपोश एक घर में घुसे और परिवार के 6 सदस्यों को हथियार दिखाकर एक कमरे में बंधक बना लिया।

इसके बाद सभी कमरे खंगाल डाले और नकद समेत ६ लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। कुछ लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को लूट की कई वारदातों के किस्से सुनाए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

भीड़ देखकर गदगद हो गए मंत्री, बोले- अब तेरा क्या होगा रे कालिया…, दाखिल किया नामांकन


कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत ग्राम पंचायत बुड़ार निवासी घनश्याम जायसवाल अपने परिवार के साथ भोजन कर गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान चार नाकाबपोश ने बुधवार की रात करीब 2.30 बजे घर की छत के रास्ते से भीतर प्रवेश किया। नाकाबपोशों ने अपने हाथ में धारदार हथियार और डण्डे रखे थे।

गिरोह के सदस्य घर में प्रवेश करने के बाद चार वयस्क सदस्य, दो बच्चे को उठाया और सभी को एक कमरे में बंधक बना रखा था। गिरोह के कुछ सदस्य अपने नाम का दहशत फैलाने की मंशा से परिवार के सदस्यों को अपनी लूट के कई बड़ी वारदातों के किस्से सुना रहे थे और कुछ सदस्य अलग-अलग कमरे, आलमारी से नकद, गहना-जेवर समेट रहे थे।

करीब आधे घंटे तक पूरा परिवार दहशत के बीच जैसे-तैसे बचाने की मिन्नतें करता रहा। वहीं नकाबपोशों ने घर के सारे सामान की तलाशी ली और नकद सहित 6 लाख के गहने-जेवर लूटा।

वारदात होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर पिछले दरवाजे से फरार हो गए। मामले में पीडि़त परिवार के मुखिया ने गुरुवार सुबह पटना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।


गनपत गिरोह का सदस्य बताया, सभी के छीन लिए थे मोबाइल
लुटेरों ने परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल छीन लिया था और लगातार धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे थे। पीडि़त परिवार में 2 बच्चे समेत कुल छह सदस्य है।

गिरोह के सदस्यों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद घर के तीन सदस्य, एक बच्चे को कमरे में कैद कर दिया और घनश्याम जायसवाल को धमकाकर घर के पिछले दरवाजे से बाहर भाग निकले।

ये भी पढ़ें

सुबह नींद खुली तो बिस्तर से गायब था पति और बंद था दरवाजा, बाहर निकली पत्नी तो देखकर उड़ गए होश
Published on:
01 Nov 2018 06:10 pm
Also Read
View All
Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’