21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह नींद खुली तो बिस्तर से गायब था पति और बंद था दरवाजा, बाहर निकली पत्नी तो देखकर उड़ गए होश

मेहमानी में युवक के घर पर आए थे रिश्तेदार, रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए थे सोने

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

कुसमी. एक युवक के घर सोमवार को कुछ मेहमान आए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। युवक भी अपनी पत्नी के साथ सोया था। सुबह पत्नी की नींद खुली तो पति गायब था तथा बाहर से दरवाजा भी बंद था। उसने किसी तरह दरवाजा खोला।

बाहर निकली तो परछी में कंडी के सहारे पति फांसी पर लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से पत्नी व अन्य परिजन में शोक का माहौल है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम नवाडीह निवासी 30 वर्षीय सुरेश पैकरा पिता झोलइर पैकरा के घर सोमवार को शंकरगढ़ से लगे ग्राम सरनाडीह से उसके रिश्तेदार मेहमानी में आए थे।

यहां सभी देर रात तक खाए-पीए और सो गए। मंगलवार की सुबह सुरेश की पत्नी की नींद खुली तो देखी कि बिस्तर में पति नहीं है, तब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश तो बाहर से बंद था। वह किसी तरह बाहर निकली तो देखी कि पति का शव घर के परछी के कंडी में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर झूल रहा है।

इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में भी मातम पसर गया है।