कोरीया

Breaking News: घर जाने निकले डिप्टी रेंजर की 4 दिन बाद नदी में मिली लाश, बह गए थे ऑफिसर

Deputy ranger blown in river: 4 दिन पूर्व चांटी बैरियर से घर जाने की बात कहकर निकले थे डिप्टी रेंजर, नाले में बह जाने की जताई जा रही थी आशंका, 4 दिन बाद मिला शव

2 min read
Deputy ranger blown in river

बैकुण्ठपुर. Deputy ranger blown in river: एमसीबी जिले के चांटी बैरियर में पदस्थ डिप्टी रेंजर की लाश 4 दिन बाद बनास नदी में मिली। दरअसल 3 अगस्त को डिप्टी रेंजर घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। रास्ते में पडऩे वाले नाले के उफान में बह जाने की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच 7 अगस्त की शाम उनका शव नदी में मिला। इस घटना (Deputy ranger blown in river) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


विनोद सिंह पिता नारायण सिंह 45 वर्ष मनेंद्रगढ़ वनमंडल के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत चांटी बैरियर में पदस्थ थे। 3 अगस्त को ड्यूटी करने के बाद शाम को वे घर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद उनकी खोजबीन चलने लगी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी बीच पता चला कि घर जाने वाले रास्ते में पडऩे वाले बल्दिन नाला को वे पार करते देखे गए थे। इसी नाले में बह जाने की आशंका जताई जा रही थी।

4 दिन बाद बनास नदी में मिला शव

इसी बीच 7 अगस्त को डिप्टी रेंजर विनोद सिंह का शव ग्राम मेंहदौली के भुडकुड स्थित बनास नदी में मिला। सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि नाले को पार करने के दौरान वे पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे।

Published on:
08 Aug 2024 01:22 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं