कोरीया

CG Breaking News : दिनदहाड़े 2 भाइयों द्वारा की गई युवक की हत्या का लाइव Video आया सामने, देखकर दहल जाएगा दिल

11 मार्च को मनेंद्रगढ़ में पत्नी व 2 बच्चों के साथ बाजार आया था युवक, धारदार हथियार व रॉड से 2 भाइयों ने ताबड़तोड़ किया था वार
2 min read
Young man body
Murder of young man

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में 11 मार्च को दिनदहाड़े 2 भाइयों ने एक युवक की धारदार हथियार व रॉड से मारकर जघन्य हत्या कर दी थी। आरोपी भाइयों ने उसकी पत्नी व 2 बच्चों के सामने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के 3 दिन बाद हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है।

यह काफी दिल दहलाने वाला है। वीडियो में दोनों भाई हथियार व रॉड से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी ने उसके गले पर तब तब धारदार हथियार से वार किया जब तक कि उसकी मौत न हो गई। वहीं दूसरे भाई ने भी रॉड से सिर पर कई वार किए।

गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ के बैगापारा निवासी गिरधारी लाल बैगा पिता बाबूलाल 40 वर्ष का पड़ोस के दुर्गेश जायसवाल पिता शिवशंकर जायसवाल 22 वर्ष के घर से पुराना विवाद चल रहा था। 11 मार्च की दोपहर गिरधारी लाल अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ मनेंद्रगढ़ के स्टेशन रोड स्थित बाजार में कुछ खरीदारी करने पहुंचा था।

वह विनय होटल के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से दुर्गेश जायसवाल व उसका नाबालिग भाई वहां खुखरी व रॉड लेकर पहुंचे। इस दौरान उनका गिरधारी से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दुर्गेश ने उसके गले पर खुखरी से वार कर दिया। जान बचाने गिरधारी बाजार में भागने लगा लेकिन जख्मी हो जाने के कारण वह सड़क पर गिर गया।

इसके बाद दोनों भाइयों ने उसके गले पर धारदार हथियार व रॉड से सिर पर 3-4 वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया था। इधर हत्या करने के बाद दुर्गेश ने थाने पहुंच सरेंडर कर दिया था, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया था। घटना के एक घंटे बाद पुलिस ने उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।


पुराने समय से चला आ रहा विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गिरधारी व दुर्गेश के परिवार के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गिरधारी अक्सर मामले की शिकायत थाने में कर देता था। इससे दुर्गेश का परिवार परेशान था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर उसने थाने में शिकायत कर दी थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के पिता को थाने बुलवाया था। इस बात को लेकर दुर्गेश व उसका भाई गुस्से में थे।

Updated on:
14 Mar 2018 02:38 pm
Published on:
14 Mar 2018 01:09 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी