कोरीया

Breaking News: कोरोना पॉजिटिव 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत, प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

Death from corona: कोरोना फिर पसारने लगा पांव, तबियत खराब होने के बाद छात्रा को अस्पताल (Hospital) में कराया गया था भर्ती, जांच में निकली पॉजिटिव (Corona positive), इलाज (Treatment) के दौरान तोड़ा दम, जिले में एक ही दिन में मिले थे 4 पॉजिटिव
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2021, 3:43 PM IST
Funeral of girl student
Death from corona

बैकुंठपुर. Deth From Corona: कोरोना ने फिर अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं। कोरिया जिले में 30 अक्टूबर को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनमें से 9वींं कक्षा की छात्रा की तबियत ज्यादा बिगडऩे पर परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज जारी थी।

इसी बीच 31 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। 4 महीने बाद कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।


कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा की 30 अक्टूबर को अचानक तबियत खराब हुई तो परिजन उसे कंचनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां उसकी कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव निकली। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरु किया गया, इसी बीच 31 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत (Death from Corona) हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिजनों व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।


कड़ी निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
कोरोना पॉजिटिव छात्रा की मौत के बाद कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका शव आमाखेरवा मुक्तिधाम में लाया गया। यहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। छात्रा की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


एक ही दिन में मिले थे 4 पॉजिटिव
कोरिया जिले के अलग-अलग इलाके में 30 अक्टूबर को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि 4 महीने के अंतराल के बाद फिर कोरोना पॉजिटिवों की पहचान होने लगी है।

Published on: