कोरीया

ड्राइवर लघुशंका करने उतरा ही था कि खड़ी स्कॉर्पियो में लग गई आग, चंद मिनट में जलकर हुई खाक

Fire in scorpio: अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे पर ग्राम पंचायत बरबसपुर में आधी रात हुआ हादसा, देखते ही देखते वाहन जलकर हो गई खाक

less than 1 minute read
Scorpio burnt on NH

बरबसपुर. Fire in Scorpio: अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच पर ग्राम पंचायत बरबसपुर में शनिवार की रात खड़ी स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात लगभग 1 बजे अपने आप स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी थी। इस दौरान ड्राइवर लघुशंका करने उतरा था, जबकि उसने स्कॉर्पियो को स्टार्ट ही छोड़ दिया था। इसी बीच उसमें आग लग गई और थोड़ी ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया।


गौरतलब है कि ग्राम पंचायत हर्रा निवासी ध्यान सिंह की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीपी 9469 को ड्राइवर संजू चलाता था। वह अपने परिवार को छोडऩे सोनहत गया था। रात को लौटने के दौरान ग्राम पंचायत बरबसपुर पार करने के बाद वह लघुशंका करने उतरा। इस दौरान उसने गाड़ी स्टार्ट ही छोड़ रखी थी।

इसी बीच अचानक स्कॉर्पियो में आग लग गई। आधी रात होने की वजह से फायर ब्रिगेड की भी सुविधा नहीं मिल पाई। ड्राइवर कुछ कर पाता, इससे पहले ही स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

ऐसी चर्चा है कि ठंड की वजह से गाड़ी में हीटर लगा रहता है, जिसे चालू कर ड्राइवर चल रहा था। घटना के बाद वाहन चालक ने तत्काल नागपुर पुलिस चौकी को सूचना दी।


आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि टायर फटने सहित तीन-चार बार धमाका भी हुआ। इस दौरान उनकी नींद खुल गई और बाहर जाकर देखा तो गाड़ी धंू-धूं जल रही थी।

Published on:
11 Feb 2024 08:51 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल