Girl raped: आरपीएफ जवान ने बिना प्लेटफॉर्म टिकट पकड़ी गई महिला को जेल भेजने की धमकी देकर 2 बार दिया वारदात को अंजाम, बाद में करने लगा था ब्लैकमेल, आरपीएफ जवान के खिलाफ चलेगा मुकदमा
बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़. Girl raped: एक महिला बिना प्लेटफार्म टिकट लिए रेलवे स्टेशन चली गई थी। इस दौरान आरपीएफ जवान ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ जवान ने उसे जेल भेजने की धमकी देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसके घर जाकर 2 बार बलात्कार किया। बाद में वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा कि उसे अब दूसरी लडक़ी चाहिए। पीडि़त महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरपीएफ जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता ने आरपीएफ आरक्षक उपदेश कुमार के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग रखी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 294, 506, 376(2)(सी), 376(2)(एन) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पीडि़ता का कहना है कि करीब 5-6 माह पहले का मामला है।
मैं अनपढ़ हूं, इसलिए रेलवे स्टेशन में जाने से पहले प्लेटफार्म टिकट लेने की जानकारी नहीं थी। उसी समय आरपीएफ आरक्षक उपदेश कुमार ने मुझे पकड़ लिया और धमकी दी कि 6 महीने के लिए जेल भेज दूंगा।
इससे भयभीत होकर अपना मोबाइल नंबर और घर का पता बता दी थी। इसके बाद आरपीएफ आरक्षक मुझसे बातें करने लगा था। इसी बीच उसने दो बार मेरे घर आकर बलात्कार किया था।
बाद में करने लगा ब्लैकमेल
आरपीएफ जवान ने महिला से बलात्कार तो किया ही, उसका हौसला इतना बढ़ गया कि वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह महिला से कहने लगा कि अब उसे दूसरी लडक़ी व्यवस्था करवानी पड़ेगी। इसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।