कोरीया

Goods Train Accident: मनेंद्रगढ़ में बड़ा रेल हादसा! मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मची खलबली, देखें Video

Goods Train Accident: शनिवार को दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Jan 31, 2026
मालगाड़ी के दो डिब्बा रेल ट्रेक में पलटा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Goods Train Accident: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से रेलवे से जुड़ी बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार को दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना नागपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हादसे के चलते रेलवे की तीन लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से रेल (Goods Train Accident) पटरियों को काफी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन तत्काल रोक दिया गया। मलबा हटाने और ट्रैक की मरम्मत के लिए तकनीकी और विशेष टीमों को लगाया गया है।

देखें वीडियो

हादसे के कारणों की जांच जारी

हादसे के कारण कई यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां अपने गंतव्य से पहले ही रोक दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने की व्यवस्था की है, हालांकि इसमें अतिरिक्त समय लग रहा है। फिलहाल रेलवे की प्राथमिकता ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कर यातायात सामान्य करने की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Published on:
31 Jan 2026 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर