कोरीया

KBC में अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ से जुड़ा पूछा 75 लाख रुपए का ये सवाल, करना पड़ा क्विट, जानिए सही जवाब

KBC: कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati: के 14वें सीजन के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के महाराजा से जुड़ा था ये सवाल, हॉट सीट पर बैठा था उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का प्रतिभागी, 50 लाख रुपए जीत चुके प्रतिभागी को करना पड़ा क्विट

2 min read
Questi in KBC related Koria Maharaja Ramanuj Pratap Singhdeo

बैकुंठपुर. KBC: कौन बनेगा करोड़पति 14वें सीजन में बुधवार रात को प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से जुड़ा एक सवाल पूछा। सवाल ये था- ‘माना जाता है कि 1947 में, कोरिया के महाराजा द्वारा भारत में किस पशु प्रजाति के अंतिम ज्ञात जीवित सदस्यों को गोली मार दी गई थी।’ सही जवाब देने पर हॉट सीट (KBC hot sheet) पर बैठे उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी को 75 लाख रुपए मिलते, लेकिन प्रतिभागी ने खेल से क्वीट कर लिया। क्या आप इसका जवाब जानते हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको इसका जवाब बताएंगे।


सोनी टीवी के सुपरहिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लोग अपने-अपने घरों में देख रहे थे। इसी बीच अचानक कोरिया से जुड़ा एक सवाल स्क्रीन पर नजर आया और कोरियावासी आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर उत्तरप्रदेश के वेल्डिंग मैकेनिक ऋषभ केबीसी खेल रहे थे।

प्रतिभागी सवालों का जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत चुके थे। केबीसी के 15वें प्रश्न में सवाल पूछा गया, जिसका सही जवाब देने पर 75 लाख मिलते। लेकिन ऋषभ सवाल का जवाब नही दे पाए और खेल से क्विट कर लिया।

फिर अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को बताया कि इस प्रश्न का सही जवाब ऑप्शन-बी एशियाई चीता है। कोरिया के महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने वर्ष 1947 में शिकार किया था। वर्तमान में कोरिया, छत्तीसगढ़ में एक जिला के रूप में स्थापित है।


यह सवाल पूछा गया था
माना जाता है कि 1947 में, कोरिया के महाराजा द्वारा भारत में किस पशु प्रजाति के अंतिम ज्ञात जीवित सदस्यों को गोली मार दी गई थी। इसके 4 ऑप्शन थे-
ए-नीलगिरि तहर
बी-एशियाई चीता
सी-सुमात्रा गैंडा
डी-गुलाबी सिर वाला बत्तख


ये है मामला
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री के दस्तावेज के अनुसार वर्ष 1947 में भारत के आखिरी चीते का रामगढ़ के जंगल (सोनहत ब्लॉक) शिकार करने का उल्लेख है।

कोरिया रियासत के महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने गांव की रक्षा करने आदमखोर चीते का शिकार किया था। महाराजा ने शिकार करने के बाद 3 मृत चीते (Panthers) के साथ फोटो खिंचवाई थी।

यह कोरिया जिला एवं भारत में चीता देखने की अंतिम घटना मानी जाती है। कोरिया पैलेस (राजमहल) में आज भी महाराजा की खिंचवाई फोटो और चीतों के सिर लगे हुए हैं। वहीं भारत में वर्ष 1952 में वन्यजीव प्राणी चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया है।

Published on:
15 Sept 2022 06:25 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल