कोरीया

कलक्टर ने आज से 3 दिन के लॉकडाउन का जारी किया आदेश, पहले ही दिन नगर में नियमों की उड़ती रहीं धज्जियां

Lockdown violation: सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया 4 अगस्त से 6 अगस्त तक के संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश, धड़ल्ले से चलते रहे वाहन
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2020, 4:49 PM IST
कलक्टर ने आज से 3 दिन के लॉकडाउन का जारी किया आदेश, पहले ही दिन नगर में नियमों की उड़ती रहीं धज्जियां
Lockown violation in Baikunthpur

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलक्टर ने 3 दिन के लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश देर रात 12 बजे से शुरु हो गया है, 6 अगस्त की रात 12 बजे तक यह प्रभावी होगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से जारी आदेश के बाद आवश्यक सेवाओं व प्रतिष्ठानों को छोडक़र पहले दिन सभी दुकानें बंद रहीं, लेकिन ऑटो, टैक्सी समेत अन्य वाहन धड़ल्ले से चलते रहे। नियमों की धज्जियां (Lockdown violation) दिनभर उड़ती रहीं लेकिन उन्हें पालन कराने वाला कोई नजर नहीं आया।


गौरतलब है कि राज्य शासन ने 6 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है लेकिन इसे अपने जिले व शहर के हिसाब से लॉकडाउन लगाने की जिम्मेदारी कलक्टर पर छोड़ दी है।

इसी कड़ी में कोरिया जिले के कलक्टर ने 3 अगस्त की रात सोशल मीडिया के माध्यम से एक आदेश जारी किया कि 4 से 6 अगस्त तक 3 दिन का बैकुंठपुर नगरपालिका परिषद क्षेत्र को संपूर्ण कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं व प्रतिष्ठानों को छोडक़र सभी दुकानें बंद रहेंगीं।

ऑटो-टैक्सी, रिक्शा व अन्य परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सिर्फ बहुत ही जरूरी हो तो लॉकडाउन नियम का पालन करते हुए बाहर निकल सकते हैं। इसके बावजूद नगर में पहले ही दिन लॉकडाउन नियमों की धज्जियां (Lockdown violation) उड़ाई गई।


धड़ल्ले से चलते रहे ऑटो व अन्य वाहन
कलक्टर के आदेश के बावजूद नगर में धड़ल्ले से परिवहन सेवाएं चालू रहीं। कोई भी कहीं भी आ-जा रहा है लेकिन रोकने वाला कोई नहीं है। गौरतलब है कि बैकुंठपुर में पिछले 4 दिन के भीतर करीब 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसे देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। (Lockdown violation in Koria)

Published on: