कोरीया

घूस लेते महिला पटवारी का वीडियो वायरल, फोन पर की थी इतनी बड़ी रकम की डिमांड, खुलासे से मचा हड़कंप

Patwari's video viral : एमसीबी जिले की एक महिला पटवारी काम के एवज में सौ रुपए के नोट की पांच-पांच के नोट मांगती नजर आ रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 03, 2023
दुकान से पांच-पांच सौ के नोट नहीं लाए... फोन पर पटवारी ने मांगा घुस, वीडियो हुआ वायरल
दुकान से पांच-पांच सौ के नोट नहीं लाए... फोन पर पटवारी ने मांगा घुस, वीडियो हुआ वायरल

कोरिया।Patwari's video viral : एमसीबी जिले की एक महिला पटवारी काम के एवज में सौ रुपए के नोट की पांच-पांच के नोट मांगती नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। महिला पटवारी वायरल विडियो में बोलती नजर आ रही हैं कि फ्री फोकट में अपना काम करवा रहे हैं। वीडियो में महिला पटवारी रिश्वत मांगती दिख रही है। जमीन रजिस्ट्री के लिए चौहद्दी बनाने के नाम पर पैसा लिया गया है।

पटवारी सह आवास का मामला है। वीडियो में महिला पटवारी रजिस्ट्री की चौहद्दी के लिए आए राकेश नाम के युवक से कह रही हैं कि तुम अपना काम तो करवा लिए हो। मेरा भी काम करो, सौ-सौ का नोट लेकर आए हैं। दुकान से पांच-पांच सौ के नोट नहीं लाए हो। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि आपको सिर्फ दो लाइन ही लिखना है। महिला पटवारी भी बोल रही कि इसी दो लाइन का महत्व है। जिससे तुम्हारी रजिस्ट्री होगी।

राजस्व मामले में ग्रामीणों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राजस्व में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। यह कोई नई बात नहीं है। ग्रामीण कहते हैं कि पटवारियों पर प्रशासनिक कसावट नहीं होने से बेलगाम हो गए है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Published on:
03 Sept 2023 03:27 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी