कोरीया

Weather Alert : बारिश ने बरपाया कहर.. आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, छाया मातम

Weather Alert : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Sep 16, 2023
Weather Alert : मानसून ने बरपाया कहर... बिजली गिरने से महिला की मौत, पसरा मातम

कोरिया। Weather Alert : सामरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलजली के बीच पारा निवासी धमसी बाई पति सहेबा नगेशिया उम्र 65 वर्ष बुधवार की दोपहर बाद गांव से करीब एक किमी दूर अरहर लगे खेत का खरपतवार साफ करने गई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गया तो वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई तभी वहां अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वह झुलस कर बेहोश हो गई। उसके तीन बेटे-बहू हैं जो गांव में अलग अलग घर में रहते हैं।

वह सभी बेटों के घर आना-जाना करती थी, इस कारण बेटों ने सोचा कि वह किसी के घर में रुकी होगी। लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को जब उसकी बहू सकूंती अरहर खेत में गई तो सास धमसी बाई को पेड़ के नीचे बेसुध हालत में देखी। जब वह उसके पास गई तो देखी कि वह झुलसी हुई है, उसकी सांसें चल रही थी। तब उसे वहां से उठाकर घर लाकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर शुक्रवार को मौके पर पहुंची सामरी पुलिस द्वारा शव को पीएम हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

Updated on:
16 Sept 2023 04:45 pm
Published on:
16 Sept 2023 04:27 pm
Also Read
View All
Amritdhara Waterfall: वाटरफॉल में 90 फीट की ऊंचाई से कूद गया युवक, हुई मौत, कुछ घंटे पहले ही यहां से गई थीं कलेक्टर

Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा