कोटा

Kota Suicide: 10th बोर्ड एग्जाम नहीं देना था तो नाबलिग बच्ची ने किया सुसाइड, पहले पेपर के दिन दे दी जान

16 Year Girl Committed Suicide In Kota: कोटा में 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परीक्षा का तनाव झेल रही 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Feb 13, 2026
Kota-Police
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

10th Class Student Committed Suicide: कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले एक नाबालिग छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर पढ़ाई के तनाव को कारण बताया है। घटना गुरुवार सुबह की है।

कोटा जिले के दीगोद थाना अंतर्गत ककरावदा गांव की 16 वर्षीय छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और गुरुवार को उसका बोर्ड एग्जाम था। पिता के अनुसार बेटी पिछले डेढ़-दो महीनों से स्कूल नहीं जा रही थी और पढ़ाई में उसका मन नहीं लग रहा था। वह बार-बार कहती थी कि उसे आगे पढ़ाई नहीं करनी। पिता ने उसे समझाते हुए कहा था कि कम से कम परीक्षा दे, रिजल्ट की चिंता न करे।

देर रात हॉस्पिटल में तोडा दम

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे माता-पिता मजदूरी के लिए कोटा रवाना हो गए। दोनों वहां एक हॉस्टल में काम करते हैं। करीब पौने 10 बजे गांव से फोन पर सूचना मिली कि छात्रा ने घर में फंदा लगा लिया है। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर पहले अंता अस्पताल और बाद में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हॉस्टल में काम करते हैं माता-पिता

दीगोद थाने के एएसआई योगेश ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई के दबाव की बात सामने आई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
13 Feb 2026 01:52 pm
Published on:
13 Feb 2026 01:52 pm