कोटा

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस खबर को पढ़ने के बाद ट्रेन से सफर करना छाेड़ देंगे आप

देशभर में गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन। कोटा जंक्शन पर 22 ट्रेनें देरी से पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 1:36 PM IST
today timetable of indian railways
today timetable of indian railways

कोहरे और अन्य तकनीकी कारणों से देशभर में ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया है। कोटा के अलावा मुंबई, दिल्ली, चैन्नई, आगरा, जयपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर देरी से आने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

22 ट्रेनें देरी से पहुंची

कोटा जंक्शन पर रविवार को करीब 22 ट्रेनें देरी से पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 8 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 7 घंटे 23 मिनट, वाराणसी-ओखा एक्सप्रेस 6 घंटे, अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल 4 घंटे, गोखपुर से आने वाली अवध एक्सप्रेस 2 घंटे 27 मिनट, सराह रोहिल्ला-इंदौर इंटरसिटी 2 घंटे, त्रिवेन्द्रम-निजामुद्दीन सुपरफास्ट 3 घंटे, मुंबई से आने वाली जनता एक्सप्रेस 2 घंटे, निजामुद्दीन-कोटा सुविधा स्पेशल 2 घंटे, कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट, जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे, अमृतसर से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से आई।

भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 घंटे, स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट, निजामुद्दीन से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे 32 मिनट, जोधपुर से आने वाली रणथम्भौर एक्सप्रेस 1 घंटे 13 मिनट और वडोदरा-कोटा पैसेंजर 1 घंटे 23 मिनट, कोयम्बट्र-जयपुर एक्सप्रेस 1 घंटे, मुंबई से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 1 घंटे, बान्द्रा-लखनऊ एक्सप्रेस 1 घंटे, मथुरा-रतलाम पैसेंजर 2 घंटे और जबलपुर-कोटा एक्सप्रेस दो घंटे विलम्ब से पहुंची। इससे यात्रियों को बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

कोटा-जयपुर पैसेंजर आज से एक्सप्रेस

कोटा-जयपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 59801/59802 कोटा-जयपुर-कोटा पैसेंजर को सोमवार से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा। इसके बाद इसकी रफ्तार में मामूली परिवर्तन आएगा, वहीं किराया भी बढ़ जाएगा। अब यात्रियों को पैसेंजर की बजाय एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा। एक्सप्रेस होने के बाद इस गाड़ी के नंबर एवं समय-सारणी में परिवर्तन हो जाएगा। अब ये ट्रेन गाड़ी संख्या 19807 कोटा-जयपुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19808 जयपुर-कोटा एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।

Published on: