कोटा

राजस्थान में यह 358 बूथ हैं संवदेनशील, यहां चलता है दबंगों का सिक्का, धड़ाधड़ डलते हैं वोट

राजस्थान के इन दो जिलों में 358 मतदान केंद्र सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। यहां दबगों को सिक्का चलता है। लेकिन, निर्वाचन विभाग ने हर स्थिति से निपटने के लिए माकूल बंदोस्बत किए हैं।
2 min read
• •
Apr 22, 2019
Lok Sabha Election 2019
राजस्थान में यह 358 बूथ हैं संवदेनशील, यहां चलता है दबंगों का सिक्का, धड़ाधड़ डलते हैं वोट

कोटा. कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में 2051 में से करीब 358 बूथ संवेदनशील हैं। कोटा जिले में 283 और बूंदी जिले की बूंदी और केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 75 बूथ संवेदनशील हैं। कोटा जिले में कुल 1435 बूथ हैं। इनमें 709 शहर और 726 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनकी निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Read More: क्या है बॉम्बे ब्लड ग्रुप और क्यों होता है रेयरेस्ट, पढि़ए, दुनिया के सबसे दुर्लभ खून की कहानी...

लोकसभा चुनाव 2014 में कोटा जिले में 206 जगहों पर स्थित 308 संवेदनशील बूथ थे, इस बार इनमें कमी आई है। पिछले चुनाव में कोटा जिले में 3031 पुलिस बल तैनात किया गया था, इनमें होमगार्ड और वनरक्षक भी शामिल हैं। इस बार कितना बल तैनात किया जाएगा, इसका आकलन किया जा रहा है।

Read More:नलकूप खुदाई के दौरान जमीन से 40 फीट ऊंचा चला पानी का फव्वारा, आसमान से पत्थरों की हुई बरसात

सूत्रों के अनुसार संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा और इनकी सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सेक्टर मजिस्टे्रट और सुरक्षा बल इन केन्द्रों के इलाकों को दौरा करके मतदताओं से बिना किसी भय मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शांतिभंग करने वाले आपराधिक छवि के लोगों को पाबंद किया गया है। जिला कलक्टर और पुलिस अधिकारी इन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। पिछले चुनाव में मतदान के दौरान कोटा जिले में 16 शिकायतें चुनाव आयोग के समक्ष आई थी, वहीं चुनाव से जुड़े किसी अपराध को लेकर एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। हालांकि निर्वाचन विभाग ने हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंमजाम कर लिया है।

Read More: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: अब सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगा सहकारी बैंकों से ऋण, इनका कटा पत्ता

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र
19,31460 मतदाता हैं संसदीय क्षेत्र में
148 सेक्टर मजिस्ट्रेट कोटा जिले में तैनात किए
15820 दिव्यांग मतदाता हैं

Updated on:
22 Apr 2019 11:43 am
Published on:
22 Apr 2019 11:42 am